मैहर: पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा की बढ़त के बाद मैहर में जीत का जश्न
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के रुझानों में भाजपा को मिली ऐतिहासिक बढ़त के बाद सोमवार को मैहर में उत्सव का माहौल रहा। दोपहर 3 बजे जैसे ही भाजपा के बहुमत पार करने की खबर सुन विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी के कार्यालय पर भारी संख्या में कार्यकर्ता एकत्र हो गए।बीजेपी कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और जोरदार आतिशबाजी के साथ जीत का जश्न मनाया व 'भारत माता की जय नारे लगाए।