दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ के थाना देहलीगेट इलाके की खैर रोड इंदिरा नगर की है। जहां त्योहार के समय कपड़े की दुकान के बाहर पटाखा छोड़ रहे कुछ युवकों का छुटा पटाखा जलकर कपड़े की दुकान में गिर गया।जले पटाखे को देखकर दुकानदार स्वामी पिता पुत्र ने दबंगो का विरोध जताया। इधर पिता पुत्र का आरोप है कि विरोध करने पर दबंगों ने दोनों के साथ जमकर मारपीट की।