महागामा प्रखंड कार्यालय में गुरुवार को 10:00 बजे दिन में बीडीओ महागामा सोनाराम हसदा की अध्यक्षता में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को लेकर विभिन्न पंचायत के मुखिया एवं पंचायत सचिवों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में मौजूद सभी पंचायत के मुखिया एवं पंचायत सचिवों को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए को लेकर विचार विमर्श किया गया।