मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का पर्यटन अब केवल ऐतिहासिक व धार्मिक स्थलों के दर्शन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह सुशासन, महिला सुरक्षा और सामाजिक सरोकारों का प्रभावी माध्यम बनता जा रहा है। इसी कड़ी में राजधानी लखनऊ में 7 जनवरी से ‘लखनऊ दर्शन’ इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस सेवा की शुरुआत की जा रही है।