बालोद: बालोद के जिला आबकारी अधिकारी योगेश्वर द्विवेदी का तबादला, पलक नंद संभालेंगी नई जिम्मेदारी
Balod, Balod | Jun 24, 2026 छत्तीसगढ़ शासन के आबकारी विभाग ने प्रदेश स्तर पर अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। इसके तहत बालोद के जिला आबकारी अधिकारी योगेश्वर कुमार द्विवेदी का स्थानांतरण कर उन्हें प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी के पद पर जांजगीर-चांपा में पदस्थ किया गया है। वहीं बेमेतरा में पदस्थ जिला आबकारी अधिकारी पलक नंद को बालोद जिले का नया जिला आबकारी अधिकारी बनाया गया है।