सिमडेगा: कसडेगा के पास बोलबा अंचल कर्मी सड़क हादसे में हुआ था घायल, इलाज के क्रम में हुई सदर अस्पताल में मौत
सिमडेगा राउरकेला मार्ग कसड़ेगा के पास बीती देर शाम मोटरसाइकिल एवं टेम्पू की दुर्घटना में बोलबा अंचल कार्यालय का कंप्यूटर ऑपरेटर शुकूट डुंगडुंग गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसकी इलाज के क्रम में शनिवार देर रात 11:00 बजे मौत हो गई। बताया गया की टक्कर की वजह से टेंपो का एक सरिया छाती के आर पार हो गया था जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई।