गुना नगर: हड्डीमील: लाइनमैन ने परमिट का भरोसा देकर मजदूर को बिजली के खंबे पर चढ़ाया, करंट लगने से झुलसा, हालत गंभीर
हड्डीमील क्षेत्र में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। लाइन बंद होने का भरोसा देकर मजदूर दीपक सहरिया को खंभे पर चढ़ाया गया, लेकिन अचानक करंट आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। जान बचाने के लिए उसने खंभे से छलांग लगा दी, जिससे उसे चोटें भी आईं। घायल का जिला अस्पताल में इलाज जारी है, जबकि आरोपी लाइनमैन मौके से फरार बताया जा रहा है।