मैनपुरी: बेवर क्षेत्र में पति की मौत के बाद पत्नी को ससुरालियों ने पति का शव नहीं देखने दिया, हत्या का लगाया आरोप
जनपद फर्रुखाबाद निवासी शिवम पुत्र केशराम ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि उसके जीजा अमन कुमार जो की भोगांव क्षेत्र के ग्राम द्वारिकापुर में रहते है। उनकी मृत्यु हो गई। जिसके बाद वह अपनी बहन के साथ गांव पहुंचा लेकिन वहां उसकी बहन को उसके मृतक पति को देखने नहीं दिया। थाने में शिकायत की लेकिन वहां भी कोई सुनवाई नहीं हुई।