सिरदला: सड़क हादसे में खून से लथपथ युवक को 112 टीम ने बचाया, एएसआई विनोद प्रसाद बने जीवनरक्षक
नवादा जिले के सिरदला थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम करीब 9:30 बजे डैनी झोड़ के पास सड़क दुर्घटना में कुशाहन गांव निवासी केवबेशर महतो के 35 वर्षीय पुत्र लाल बच्चन गंभीर रूप से घायल हो गए। वे सड़क पार कर रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। घायल खून से लथपथ सड़क पर पड़ा था।