मोहनलालगंज: सिसेंडी पुलिस चौकी के जीर्णोद्धार का उद्घाटन, पुलिस अधिकारियों की रही उपस्थिति
लखनऊ में मोहनलालगंज थाना क्षेत्र स्थित सिसेंडी पुलिस चौकी का जीर्णोद्धार कार्य पूरा होने के बाद उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डीसीपी दक्षिणी अमित कुमार आनंद ने फीता काटकर किया। इस दौरान एडीसीपी दक्षिणी, एसीपी मोहनलालगंज समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने चौकी परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।