ठाकुरगंज अवर निबंधन कार्यालय में नए एमवीआर के निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।अवर निबंधन पदाधिकारी कुमार दीनबंधु ने गुरुवार को दोपहर के लगभग 3 बजे बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में वर्ष 2013 के बाद तथा शहरी और पेरिफेरल क्षेत्रों में वर्ष 2016 के बाद एमवीआर का पुनरीक्षण नहीं किया गया.उम्मीद है कि दिसंबर माह के अंत तक नए एमवीआर को लागू कर दिया जायेगा