बोध गया: गयाजी एयरपोर्ट पर 15 जून को मनाया जाएगा ‘यात्री सुविधा दिवस’, यात्रियों से लिया जाएगा सीधा फीडबैक
Bodh Gaya, Gaya | Jun 14, 2026 भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा देशभर के हवाई अड्डों पर 15 जून को ‘यात्री सुविधा दिवस’ का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में गयाजी एयरपोर्ट पर भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, गयाजी एयरपोर्ट के कार्यकारी निदेशक अवधेश कुमार ने रविवार की दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताता कि इसका उद्देश्य यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।