बलौदाबाज़ार: अदानी पावर प्लांट में ब्लास्टिंग के दौरान पत्थर लगने से युवक गंभीर रूप से घायल, कांग्रेस ने कार्रवाई की मांग की
अदानी पावर प्लांट की माइनिंग में ब्लास्टिंग के दौरान बलौदा बाज़ार से भाटापारा मार्ग से गुजर रहे एक व्यक्ति के ऊपर पत्थर गिरने से दुर्घटना हो गया जिसको कांग्रेस ने बेहद गंभीर और चिंताजनक घटना बताया है। इस प्रकार की लापरवाही आमजन की जान के साथ खिलवाड़ है भी बताया, और बलौदा बाज़ार थाना प्रभारी से इस मामले में त्वरित कार्रवाई, जांच करने की मांग भी की