मैनपुरी: सदर तहसील में हुआ संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, तहसीलदार ने सुनी जनता की समस्याएं; कई विभाग के अधिकारी रहे मौजूद
कचहरी रोड स्थित सदर तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन तहसीलदार ने सुनी जनता की समस्याएं, कई विभाग की अधिकारी रहे मौजूद। प्रथम और तृतीय शनिवार को तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। तहसीलदार सदर के द्वारा आज गरीब 20 समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया। वहीं कई समस्याओं को निस्तारण करने के लिए लोगों को आश्वासन दिया गया।