मैनपुरी: करहल क्षेत्र में बाइक सवार को डंपर ने मारी टक्कर, बाइक सवार एक व्यक्ति की हुई मौत व एक अन्य व्यक्ति हुआ घायल
फर्रुखाबाद के ग्राम पिपर गांव निवासी सत्यप्रकाश पुत्र अतरसिंह अपने समधी रामू के साथ शुक्रवार की शाम को सैफई से वापस आ रहे थे। जैसे ही वह करहल क्षेत्र के गांव बांक के पास पहुंचे तभी डंपर ने टक्कर मार दी जिसमें सत्यप्रकाश की मौत हो गई और रामू घायल हो गए। घायल व्यक्ति का उपचार सैफई में चल रहा है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है।