दतिया नगर: अक्षय तृतीया पर 31 हजार दीपों से जगमगाया श्री पीताम्बरा पीठ का हरिद्रा सरोवर, कलेक्टर ने परिवार संग जलाए दीये
अक्षय तृतीया पर 31 हजार दीपों की रोशनी से जगमगया श्री पीताम्बरा पीठ का हरिद्रा सरोवर। 31 हजार दीपों से जगमग हुआ हरिद्रा सरोवर। मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को भी मिला एक दीप माई के नाम प्रज्जवलित करने का अवसर। कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े परिवार सहित दीपदान कार्यक्रम शामिल हुए । आयोजक डॉ राजू त्यागी ने बताया कि यह परंपरा पिछले 5 वर्षों से लगातार चली आ रही है.