जलेसर: निधौली कला थाना क्षेत्र के गांव बलजीतपुर में आंधी के तेज झोंके से 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला छत से गिरी, हालत गंभीर
Jalesar, Etah | Apr 1, 2026 एटा थाना निधौली कला क्षेत्र के गांव बलजीतपुर में तेज आंधी एक बुजुर्ग महिला के लिए हादसे का कारण बन गई। आंधी के तेज झोंके से छत पर खड़ी 70 वर्षीय महिला संतुलन खो बैठी और नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। गंभीर हालत में परिवार के लोगों द्वारा निजी वाहन से जिला मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है।