कौंच: गोरा करनपुर में शादी की खुशियां मातम में बदली, तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, बाइक चालक की मौत, 3 घायल
Konch, Jalaun | Jun 18, 2026 कोंच के गोरा करनपुर में गुरुवार शाम 6 बजे तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक दीपेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल उरई रेफर कर दिया गया। वही भाग रहे कार चालक को ग्रामीणों ने कार समेत पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।