सदर: दिन में फाइल अटकी, रात में दौड़ी रजिस्ट्री! लखनऊ रजिस्ट्री ऑफिस का वीडियो बना चर्चा का विषय
Sadar, Lucknow | May 18, 2026 लखनऊ रजिस्ट्री ऑफिस से सामने आए वीडियो ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। रात करीब 9:30 बजे दफ्तर में लोगों की भीड़ नजर आ रही है, जबकि रजिस्ट्रार की कुर्सी खाली दिखाई दे रही है। आरोप है कि देर रात तक घूस लेकर बैनामा और रजिस्ट्री का काम कराया जा रहा है।