बिलग्राम: माधौगंज इलाके से लड़की को भगाने के मामले में एक आरोपी को माधौगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
माधौगंज कोतवाली इलाके से एक लड़की को भगा कर ले जाने के आरोपी को माधौगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।माधौगंज पुलिस ने इसी थाना क्षेत्र के रहने वाले इस आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे मामले में लिखापढ़ी शुरू कर दी है।दरअसल एक पिता ने अपनी पुत्री को ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।युवती को पुलिस ने तो बरामद कर लिया था लेकिन यह आरोपी वांछित चल रहा था।