बिलग्राम: सांडी थाना क्षेत्र के 1 गांव में मक्के के खेत में गलत नियत से बालिका को खींचने का विरोध करने पर महिला को दबंगों ने पीटा
सांडी थाना क्षेत्र के 1 गांव में एक बालिका को गलत नीयत से मक्के के खेत में खींचने के विरोध पर बालिका की मां को पीटने का मामला सामने आया है बालिका की मां ने आरोप लगाया है उसको दबंगों ने बहुत पीटा जिससे वह जख्मी हो गई और अस्पताल में भर्ती रही। वह उसी दिन थाने गई थी लेकिन अब दबंग सुलह का दबाव बना रहे हैं।पूरे मामले की शिकायत उसने एसपी से की है