रामपुर: शाहबाद गेट पर उधारी के पैसे मांगने को लेकर 5 लोगों ने 6 लोगों को पीटा, 2 जिला अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी
Rampur, Rampur | Oct 14, 2024 नगर कोतवाली क्षेत्र के शाहबाद गेट पर उधारी के रुपए मांगने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। आरोप है कि एक पक्ष के पांच लोगों ने दूसरे पक्ष के छह लोगों को पीट कर घायल कर दिया ।दो जिला अस्पताल में भर्ती हैं चार लोग घर पर हैं। घटना सोमवार रात्रि 10:00 बजे की बताई जा रही है। घटना के बाद घायल पक्ष ने थाने में तहरीर दी है।पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है।