कैराना: कांधला में नहर पुल के निकट हरियाणा के युवक की बाइक लूटी, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Kairana, Shamli | Apr 14, 2026 हरियाणा के जनपद जींद के थाना सफीदो क्षेत्र के गांव डिडवाड़ा निवासी प्रदीप ने कांधला थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया है कि गत 31 मार्च को वह कांधला में नहर के पुल के निकट से जा रहा था। तभी उसकी बाइक खराब हो गई। आरोप है कि मदद के बहाने से आए बाइक सवार उसकी बाइक को लूटकर फरार हो गए। उसने बाइक को काफी तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका है।