सहारनपुर: कैलिफोर्निया में राष्ट्रगान के साथ गूंजा देशभक्ति का संदेश, सांसद चंद्रशेखर आजाद ने अंबेडकर प्रतिमा का किया अनावरण
सहारनपुर निवासी और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने अमेरिका के कैलिफोर्निया में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने अंबेडकर प्रतिमा का अनावरण किया और कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से कराकर देशभक्ति का संदेश दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अंबेडकराइट समाज के लोग मौजूद रहे।