सहारनपुर: सहारनपुर में चार साल के प्यार, परिवार की असहमति और दर्दनाक अंत से लैब टेक्नीशियन व टीचर की मौत से मची सनसनी
सहारनपुर में एक लैब टेक्नीशियन और उसकी महिला मित्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने पूरे शहर को झकझोर दिया है। सदर बाजार थाना क्षेत्र की एसबीआई कॉलोनी स्थित तिरंगा चौक पर एक किराये के कमरे में बुधवार देर रात दोनों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। प्रारंभिक पुलिस जांच में प्रेम संबंध और परिवार की असहमति के चलते आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।