जैतपुर: शहडोल में फिर हाथी: 50 घर खाली कराए गए, ड्रोन से निगरानी जारी
केशवाही वन परिक्षेत्र में फिर हाथी पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। वन विभाग ने डोगरी टोला और बेलिया क्षेत्र के करीब 50 घर खाली कराकर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। रातभर ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई। गज रक्षक ऐप के जरिए ग्रामीणों को लगातार अलर्ट भेजे जा रहे हैं। बांधवगढ़ की रेस्क्यू टीम भी मौके पर पहुंच गई है। पुष्टि सोमावर सुबह 9 बजे रेंजर ने