बिंदकी: बिंदकी कस्बे में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण किया गया, एसडीएम, तहसीलदार और चेयरमैन रहे मौजूद
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर नगर पालिका परिषद बिंदकी तथा शौर्य किड्स प्ले स्कूल बिंदकी के संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार की सुबह 10:00 बजे एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मौजूद उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, चेयरमैन तथा शौर्य किड्स प्ले स्कूल की प्रबंधक स्वर्णिमा सिंह आदि ने पौधारोपण किया।