राजगढ़ जिला पंचायत कार्यालय में शुक्रवार को शाम 5:00 बजे करीब भारत सरकार नीति आयोग नई दिल्ली से आए राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के संयुक्त सचिव एवं आकांशी जिला राजगढ़ के प्रभारी किरण गोपाल वास्का के द्वारा समीक्षा बैठक को संबोधित किया गया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य एवं पोषण से जुड़े प्रमुख पैरामीटरों की विस्तार से समीक्षा की।