डूंगला: बड़ी सादड़ी: काली मंगरिया फीडर पर रखरखाव के कारण सोमवार को 7 घंटे बिजली रहेगी गुल
बड़ी सादड़ी। सोमवार को काली मंगरिया फीडर से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। सहायक अभियंता अजय सिंह ने बताया कि कनिष्ठ अभियंता गोविंद धाकड़ के निर्देशन में 33/11 केवी जीएसएस कल्याणपुर आतर से जुड़े फीडर पर रखरखाव व पेड़ छंटाई का काम होगा।