पटना ग्रामीण: जदयू कार्यालय में मंत्री अशोक चौधरी ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधा, कहा- राजनीतिक समझ नहीं है
बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने जदयू कार्यालय में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर करारा हमला बोला है। सीएम नीतीश कुमार के महिला संवाद यात्रा के लिए 250 करोड़ रुपए आवंटित किए जाने पर तेजस्वी यादव लगातार सवाल उठा रहे हैं। इसे लेकर शुक्रवार दोपहर 12:00 बजे अशोक चौधरी ने कहा कि तेजस्वी यादव को पॉलिटिकल कोई सेंस नहीं है।