नौगावां सादात: नौगांवा में अल्पसंख्यक आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष का हुआ स्वागत, सरकार की योजनाओं के बारे में दी गई जानकारी
रविवार को करीब 2:00 बजे नौगांवा शहर में पहुंचे अल्पसंख्यक आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इकबाल सिंह का भाजपा के पदाधिकारी ने फूलमाला पहनकर जोरदार स्वागत किया है। इस दौरान एमएलसी शिक्षक विधायक हरि सिंह ढिल्लों ने भी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जोरदार स्वागत किया। वहीं अल्पसंख्यक आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इकबाल सिंह ने कहा है कि भाजपा सरकार में सबका साथ सबका विकास।