नौगावां सादात: नौगांवा अमरोहा रोड पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल, हालत गंभीर
शुक्रवार को करीब 7:30 बजे नौगांव अमरोहा रोड पर पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। वहां मौजूद लोगों ने घायल को नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने उसे अमरोहा के लिए रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार नौगांवा के गांव कस्बा निवासी आरिफ अपनी बाइक लेकर अमरोहा की तरफ आ रहा था।