मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की अध्यक्षता में समस्त राष्ट्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई । बैठक में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, टीबी, मलेरिया और आयुष्मान आदि सभी महत्वपूर्ण कार्यक्रमों पर चर्चा और समीक्षा की गई तथा जिले के समस्त सैक्टर सुपरवाइजर्स को राष्ट्रीय कार्यक्रमों के सफल एवं सुचारू संचालन हेतु निर्देशित किया गया ।