पोलायकलां: ग्राम बाड़ीगांव में रास्ते से निकलने को लेकर 3 लोगों ने एक युवक के साथ की मारपीट, प्रकरण दर्ज
रास्ते से निकलने की बात को लेकर ग्राम बाड़ीगांव में तीन लोगों ने एक युवक के साथ मारपीट कर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। मामले में पीड़ित युवक की शिकायत पर पुलिस ने मारपीट करने वाले तीनों लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।