होशंगाबाद नगर: परम श्री मैरिज गार्डन में विवाह कार्यक्रम में हनुमान चालीसा और भारत माता आरती से नई परंपरा की शुरुआत
नर्मदापुरम शहर में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ समिति ने विवाह समारोहों में एक नई और प्रेरक परंपरा की मंगलवार देर रात को शुरुआत की है।बुधवार सुबह 8 बजे समिति सदस्य सुदीप ने बताया कि समिति सदस्य यश एवं सोनाली के परम श्री मैरिज गार्डन में विवाह अवसर पर वरमाला से पूर्व समस्त बारातियों और घरातियों ने मिलकर सामूहिक हनुमान चालीसा एवं भारत माता आरती का पाठ किया गया।