उचकागांव: उचकागांव में कमरे का ताला तोड़कर गहने चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
उचकागांव थाना क्षेत्र के उचकागांव में गांव के अजय कुमार सिंह के घर के एक कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखे गए बक्सा और अटैची से सोने की अंगूठी, मंगलसूत्र, कान की बाली, चांदी की पायल व पीतल के बर्तन की चोरी कर ली गई है। बताया जा रहा है कि अजय कुमार सिंह के परिवार के सभी सदस्य गोरखपुर में रहते हैं। जिससे घर में ताला ही लटका रहता है।