बीकानेर: करणी इंडस्ट्रियल एरिया में दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने से वृद्ध महिला की हुई मौत
बीकानेर के करणी इंडस्ट्रियल एरिया में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में वृद्ध महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा रोड नंबर-2 पर हुआ, जहां एक ट्रक की चपेट में आने से महिला ने दम तोड़ दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान 70 वर्षीय सावित्री निवासी पाबूबारी के रूप में हुई है। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो ग