नगरी: ध्रुव समाज का 70वां वार्षिक महासम्मेलन होगा आयोजित, कांकेर सांसद भोजराज नाग को दिया गया आमंत्रण
आदिवासी ध्रुव गोंड तहसील समाज नगरी द्वारा आयोजित होने वाले 70वें वार्षिक महासम्मेलन के लिए कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग को सामाजिक प्रतिनिधि मंडल ने आमंत्रण दिया। समाज के प्रतिनिधियों ने सांसद के अंतागढ़ स्थित निज निवास पहुंचकर उन्हें महासम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का न्योता दिया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर लिया।