शाहजहांपुर। महानगर में सपा मुखिया अखिलेश के आपत्तिजनक पोस्टर लगाए जाने के बाद समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। सपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खां के नेतृत्व में सैकड़ों सपाई खिरनीबाग जीआईसी मैदान में एकत्र हुए और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे।