गिरिडीह: गांडेय में पेयजल किल्लत से राहत, मुखिया के नेतृत्व में खराब चापानलों की मरम्मत शुरू
इस चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी के बीच पेयजल किल्लत के मद्देनजर गांडेय पंचायत के मुखिया अमृतलाल पाठक के नेतृत्व में गांडेय पंचायत के विभिन्न गांवों में खराब चापानल की मरम्मत का काम मंगलवार को 8 बजे से शुरू हो गया है।मुखिया अमृतलाल पाठक ने कहा कि पंचायत के विभिन्न गांव -टोला में जहां भी चापानल खराब है उसे सूचीबद्ध कर क्रमवार तरीके से मरम्मत कराई जा रहा है।।