सहावर: अमापुर में व्यापारी के निधन पर शोक की लहर, रखा गया दो मिनट का मौन
कासगंज जनपद के अमांपुर कस्बे के गांधीनगर निवासी व्यापारी रामनरायन मित्तल का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया।वह किडनी की बीमारी से ग्रस्त थे। रामनरायन मित्तल काफी मिलनसार व सामाजिक व्यक्ति थे। उनके निधन से व्यापारियों में शोक की लहर है। उनके के निधन पर कस्बे के व्यापारियों ने शोक जताया है।