कुम्भराज: जमोनया खुर्द गांव में मुक्तिधाम नदी में डूबा, ग्रामीणों ने खुले आसमान के नीचे मुश्किल से किया अंतिम संस्कार
Kumbhraj, Guna | Jul 13, 2026 कुंभराज के ग्राम जमोनया खुर्द में नदी किनारे बना मुक्तिधाम बारिश में उफान पर आई नदी में डूब गया। 13 जुलाई को वायरल वीडियो में गांव में निधन होने पर ग्रामीणों ने नदी किनारे खुले आसमान के नीचे मुश्किल से अंतिम संस्कार किया। ग्रामीण बोले बारिश के दिनों में मुक्तिधाम नदी में डूबने से परेशान होते है। प्रशासन और पंचायत मुक्तिधाम की अन्य व्यवस्था करें।