बिलग्राम: सांडी पक्षी विहार पुलिया के पास खाई में उतरी बारातियों से भरी बस, बड़ा हादसा टला
Bilgram, Hardoi | Jun 25, 2026 हरदोई से फर्रुखाबाद जा रही बारातियों से भरी एक प्राइवेट बस गरुवार सुबह सांडी कस्बा स्थित पक्षी विहार पुलिया के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में उतर गई। हादसे के बाद बस में सवार लोगों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी भी यात्री को चोट नहीं आई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस हरदोई की ओर से फर्रुखाबाद जा रही थी।