राजगढ़ कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा ने मंगलवार को शाम 4:00 बजे करीब संवाद से समाधान कार्यक्रम के तहत शिकायतकर्ताओं के साथ अधिकारियों और कर्मचारियों को आमने-सामने बिठाकर शिकायताओं का निराकरण किया। इस दौरान लापरवाही बरतने पर कलेक्टर ने एसडीएम सारंगपुर और तहसीलदार पचोर, नायब तहसीलदार तलेन को कारण बताओं नोटिस जारी किए। इसके साथ ही दो पटवारी को निलंबित किया गया।