महसी: बेहड़ा बाजार सहित अन्य चौक-चौराहों पर खैरीघाट थाने की पुलिस ने किया पैदल रूट मार्च, सुरक्षा का एहसास कराया
खैरीघाट थाने की पुलिस ने बेहडा बाजार सहित क्षेत्र के अन्य चौक चौराहों पर पैदल रूट मार्च कर अराजक तत्वों को खड़े संकेत देते हुए आवाम को सुरक्षा का एहसास कराया। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र में यदि कोई शांति व्यवस्था खराब करने की कोशिश करेगा तो उसे कतई बक्सा नहीं जाएगा।