बदनोर: ब्यावर में हिंदू हेल्पलाइन की नई कार्यकारिणी का गठन
Badnor, Ajmer | Apr 13, 2026
ब्यावर में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद की इकाई हिंदू हेल्पलाइन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। संगठन विस्तार के तहत प्रांत अध्यक्ष मुकेश सोनी द्वारा यह गठन किया गया। विजयनगर रोड स्थित सोनी वाटिका में आयोजित बैठक में कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई।