मंझनपुर: डीएम ने प्राथमिक विद्यालय सौरई खुर्द का किया औचक निरीक्षण, शिक्षा की गुणवत्ता व निपुण तालिका पर जताई नाराजगी
DM डॉ. अमित पाल ने प्राथमिक विद्यालय सौरई खुर्द का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कक्षाओं में निपुण तालिका नहीं मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए प्रधानाध्यापक को इसे तत्काल लगवाने के निर्देश दिए। डीएम ने बच्चों से पढ़ाई और गिनती सुनकर शिक्षा की गुणवत्ता परखी तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने और मानक के अनुरूप मध्यान्ह भोजन उपलब्ध के निर्देश