जौनपुर के बक्शा थाना क्षेत्र के कौली गांव में हुई अजय सिंह की हत्या के बाद राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी शनिवार की सुबह करीब 10 बजे पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचीं। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।