कांके: मोरहाबादी स्थित आवास पर JPSC पेपर लीक मामले में कांग्रेस नेता बंधु तिर्की ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
Kanke, Ranchi | Mar 18, 2024 मोरहाबादी स्थित आवास पर JPSC पेपर लीक मामले में बोलते हुए कांग्रेस नेता बंधु तिर्की ने सरकार से मांग की है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि JPSC प्रश्न पत्र लीक की घटना पूरी तरह से एक सुनियोजित आपराधिक साजिश है। ऐसी घटनाओं से लाखों छात्र-छात्राओं और युवाओं का भविष्य बर्बाद होता है।