कांके: हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर से निकली भव्य शोभायात्रा, श्री श्याम मित्र मंडल का मनाया जा रहा स्थापना दिवस
Kanke, Ranchi | Mar 18, 2024 हरमू रोड स्थित श्री श्याम मित्र मंडल का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। श्री श्याम मित्र मंडल का स्थापना दिवस के मौके पर आज भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा हरमू रोड से शुरू होकर नगर भ्रमण करते हुए फिर वापस हरमू रोड लौट जाएगी। शोभा यात्रा के दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद रहे और भक्ति भाव में डूबे नजर आए।